यह सरकारी 5 App आपके मोबाइल में होने ही चाहिए, मुश्किलों में देते हैं साथ, यहाँ से करे डाउनलोड!

Sarkari App :

Sarkari Top 5 App Download

सोशल मीडिया और डिजिटल वर्ल्ड के दौर में App और वेबसाइट की जरूरत काफी बढ़ गई है। इलेक्ट्रिसिटी बिल भरने से लेकर यात्रा की टिकट बुक करने तक और ऑनलाइन पेमेंट से लेकर जरूरी न्यूज अपडेट जानने तक सभी काम आप अपने मोबाइल से कर सकते है।

लोगों की सुविधा को बढ़ाने और डिजिटल इंडिया को प्रमोट करने के लिए सरकार ने भी कई सुविधाओं को ऑनलाइन कर दिया है। यानी आप Online App की मदद से घर बैठे ही कई सरकारी काम कर सकते हैं।

इस एप को गूगल Google Play Store और Apple Store से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है और यह App आपके बेहद काम के भी हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको सबसे जरूरी 5 सरकारी मोबाइल App के बारे में बताएंगे, जो कि आपके बहुत काम आएंगे।

 

M Aadhaar

लोगों के लिए यूआईडीएआई का एम-आधार एप बहुत काम का एप है। इसमें लोगों को कई सारी सुविधाएं मिलती हैं। लोग इस App में आधार कार्ड को डिजिटल फॉर्मेट में रख सकते हैं।

साथ ही लोग अपनी बायोमेट्रिक जानकारी को भी सुरक्षित रख सकेंगे। वहीं, इस App का साइज 45 MB है। आप इस App के जरिए भी आधार कार्ड दिखा सकते हैं। यानी फिजिकल आधार न होने पर यह बहुत जरूरी App हो जाता है।

mPassport

पासपोर्ट सेवा परियोजना के एक भाग के रूप में विदेश मंत्रालय कांसुलर, पासपोर्ट और वीजा (सीपीवी) डिविजन के साथ आया है। यह एApp आम जनता द्वारा पासपोर्ट सर्विस के लिए है। इस एप की मदद से पासपोर्ट सेवा केंद्र का पता लगाने, और Online अप्लाई करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

MyGov App

इस एप को नागरिकों और सरकार के बीच साझेदारी बनाने के लिए पेश किया गया है। इस एप से आप भारत सरकार और भारतीय राजनीति के सभी अपडेट पा सकते हैं। इस एप की मदद से आप भारत सरकार को सुझाव भी दे सकते हैं। माय जीओवी की वेबसाइट भी जिस पर सरकार से जुड़ी सभी तरह की जानकारी दी गई है।

GST rate Finder App

इस App को केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) ने वित्त मंत्रालय की मदद से तैयार किया है। App की मदद से आप जीएसटी रेट के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। यदि आप बाजार या रेस्तरां से कोई सामान खरीद रहे हैं तो आप App की मदद से रियल टाइम में जीएसटी की दर पता कर सकते हैं।

Digilocker

डिजिलॉकर एक डिजिटल लॉकर है, जो सरकारी डॉक्यूमेंट के ऑनलाइन एक्सेस को सक्षम बनाता है। Digilocker की मदद से आधार कार्ड से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड से लेकर व्हीकल के इंश्योरेंस तक के डॉक्यूमेंट्स को एक्सेस किया जा सकता है।

यानी आपको फिजिकल डॉक्यूमेंट को साथ में कैरी करने की जरूरत नहीं रहती है। डिजिलॉकर के डिजिटल डॉक्यूमेंट्स रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट तक में मान्य होते हैं। इसमें आप अपने कॉलेज के सर्टिफिकेट भी सेव करके रख सकते हैं।

और पढ़िए – राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, 1 जून से चावल की जगह मिलेंगी यह चीज, जाने पूरी जानकारी!

सरकारी योजना ग्रुप
Farming Idea : पिली नहीं बल्कि इस हल्दी की खेती कर आप कमा सकते है डबल मुनाफा ! Personal Loan लेते समय कभी न करें ये 3 गलतियां! Ration लेने के लिए लाइन में खड़े रहने का झंझट ख़तम, अब बैंक खाते में आएंगे अनाज के पैसे ! Garib Kalyaan Scheme 2023 : इस योजना के तहत राशन कार्ड धारक को मिलेंगा फ्री राशन ! बच्चियों के लिए सरकार की जबरदस्त योजना, करे आवेदन !