Senior Citizen :

कोरोना महामारी के समय 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को बस किराए में 50 प्रतिशत तक की छूट दी गई थी। उसे कुछ दिनों में रद्द कर दिया गया था। लेकिन अब ये मांग की जा रही है कि इस सुविधा को फिर से सुरु कर दिया जाए। एक बार किराए में रियायत मिलने के बाद सीनियर सीटीजन को यात्रा के दौरान 50 प्रतिशत किराया ही देना होगा।
देश की महिलाओं और सीनियर सिटीजन्स को केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से काफी सारी सेवाएं दी जाती है। ऐसे में राज्य सरकार की ओर से काफी बड़ी खुशखबरी मिली है। हालही में राज्य सरकार ने टिकट की कीमतों में काफी कटौती की है।
अब से यात्रा के दौरान महिलाओं और सीनियर सिटीजन्स को आधार किराया देना होगा। ऐसे में बताते हैं कि किस राज्य के यात्रियों का आधा किराया लगेगा।
इस राज्य सरकार ने शुरु की सुविधा

आपको बता दें कि महाराष्ट्र और हरियाणा सरकार के द्वारा इस तरह की सेवा प्रदान की जा रही है। जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र में महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं का बस का टिकट में 50 फीसदी कम कर दिया गया है।
वहीं बुजुर्गों के लिए भी ये सुविधा प्रदान की जा रही है। इसमें 65 से 75 साल तक के सीनियर सीटीजन्स को लाभ मिल रहा है। आपको बता देकि वहीं 75 साल से अधिक के नागरिकों के लिए बस की सेवा फ्री है।
बस किराए पर मिलेगी भारी छूट
आपको बता दें कि ये छूट आपको बस पर ही मिलेगी। यह सुविधा राज्य परिवहन निगम की ओर से दी जा रही है। बजट सत्र के दौरान महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने इस बारे में घोषणा की थी। इसके साथ ही हरियाणा सरकार ने भी वरिष्ठ नागरिकों के लिए टिकट के दाम कम कर दिया है।
अप्रैल से लागू हूआ ये सेवा
बता दें कि वरिष्ठ नागरिकों के सफर के समय किराए पर 50 फीसदी की कमी की गई है। बहराल ये लाभ सिर्फ हरियाणा के रहने वाले लोगों को ही मिलेगा। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आपको बस में सफर करते समय टिकट बुकिंग के समय हरियाणा का निवास प्रमाण पत्र देना होगा। ये सुविधा अप्रैल से लागू हो गई है।
इन राज्यों में भी मिल रही मुफ्त सुविधा
बता दें कि हरियाण के अलावा देश के कई और भी राज्य हैं जहां पर मुफ्त में बस से सफर करने की सुविधा मिल रही है। आपको पता नहीं होगा दिल्ली और पंजाब में महिलाओं के बस का सफर बिल्कुल मुफ्त है। इसके अलावा कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी सीनियर सिटीजन्स को बस के किराए में छूट दी जाती है।
और पढ़िए – जून से लागू होंगे नए नियम, PNB खाताघारोकों के लिए बड़ी खबर!