सरकार ने किसानों को जारी किया इस वर्ष अप्रैल से जून तक हुई फसल नुकसान का मुआवजा!

Kharab Fasal Muavja :

किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से काफी आर्थिक नुकसान होता है, किसानों को इस आर्थिक क्षति की भरपाई सरकार द्वारा कई योजनाओं के तहत फसल नुकसान का मुआवजा दिया जाता है।

इस कड़ी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बुरहानपुर जिले के केला उत्पादक किसानों को फसल क्षति पर राशि प्रदान की है। यह राशि किसानों को इस वर्ष अप्रैल–मई और जून माह में हुई फसलों की क्षति के लिए दी गई है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 4,261 किसान को 41 करोड़ 85 लाख रूपये की फसल मुआवजा प्रदान किया है। प्रभावित फसलों का रकबा 3,690 हेक्टेयर था।

 

इसमें से प्रभावित केला फसल का क्षेत्र 3470 हेक्टेयर और अन्य फसल का क्षेत्र 219 हेक्टेयर है। केला फसल उत्पादक 3960 किसान है और अन्य फसलों के उत्पादक किसान 301 है।

सरकार ने फसल क्षति के आंकलन के लिए बनाई नई श्रेणियाँ

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों को राहत राशि देने बुरहानपुर में हुए कार्यक्रम में वर्चुअली कहा कि किसानों के कल्याण के लिए सरकार ने कई योजनाएं लाई है।

राजस्व पुस्तक परिपत्र में समय–समय पर ऐसे बदलाव किए गए हैं, जिससे किसानों को लाभ मिला है। अब किसानों को फसलों और मकानों की क्षति और मवेशियों की जान जाने पर अधिक राहत राशि दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने फसल क्षति पर नई श्रेणी भी बनाई है। अब जिन किसानों को 25% से 33% फसल ख़राब होती है, उन्हें भी राहत राशि प्राप्त होगी। दूसरी श्रेणी 33 से 50% क्षति की है।

इन्हें भी बढ़ी हुई दर से राहत राशि दी जा रही है। इसके अलावा 50% से अधिक क्षति को पूर्ण हानि मानते हुए राहत राशि देने का प्रावधान किया गया है। अनेक प्रांतों में 25 से 33% नुकसान की श्रेणी नहीं है। राज्य सरकार ने सभी श्रेणियों में राहत राशि को दोगुना किया है।

केले की फसल के लिए मुआवजे की राशि की गई दोगुनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि केले के फसल की दर दोगुनी कर दी गई है। इस महत्वूर्ण संशोधन के अनुसार अब किसान को केले की फसलों की 25 से 33 प्रतिशत क्षति होने पर राहत राशि 15 हजार से बढ़ा कर 30 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर दी जाएगी।

इसी तरह 33 से 50 प्रतिशत क्षति होने पर 27 हजार से बढ़ा कर 54 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से राहत राशि दी जाएगी। यदि 50 प्रतिशत से अधिक क्षति हुई है तो मिलने वाली राहत राशि एक लाख के स्थान पर 2 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर दी जाएँगी।

वहीं सरकार ने किसानों को फसल क्षति पर अधिकतम राशि देने का प्रावधान भी परिवर्तित किया गया है। पूर्व में अधिकतम राशि 3 लाख रूपये तक दी जाती थी, जो अब अधिकतम 6 लाख रूपये तक दी जाएँगी।

इसेभी पढ़िए – जानें कृषि अवसंरचना फंड से लोन लेने की पूरी प्रक्रिया!

सरकारी योजना ग्रुप
Farming Idea : पिली नहीं बल्कि इस हल्दी की खेती कर आप कमा सकते है डबल मुनाफा ! Personal Loan लेते समय कभी न करें ये 3 गलतियां! Ration लेने के लिए लाइन में खड़े रहने का झंझट ख़तम, अब बैंक खाते में आएंगे अनाज के पैसे ! Garib Kalyaan Scheme 2023 : इस योजना के तहत राशन कार्ड धारक को मिलेंगा फ्री राशन ! बच्चियों के लिए सरकार की जबरदस्त योजना, करे आवेदन !